अब नहीं बेची जाएंगी BMW कारें, इस देश ने लगाया प्रतिबंध
जर्मनी की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू पूरी दुनिया में अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है। हाल ही में इस देश में बीएमडब्ल्यू कार में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसको देखते हुए इस देश की सरकार ने बीएमडब्लयू की कारों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ये भी पढ़ें- Fortuner को धूल चटाएगी Mahindra की ये सबसे सस्ती 8 सीटर कार, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश
मिली जानकारी के अनुसार, साउथ कोरिया में अब तक 40 BMW कार में आग लग चुकी हैं। कंपनी ने इसी वजह से अब तक 1 लाख से ज्यादा खराब कारों को वापस भी मंगवाया है। बहुत से लोगों ने बीएमडब्ल्यू में आग लगने की वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
ये भी पढ़ें- मात्र ढाई लाख रुपये में मिल रही है Tata Safari, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश
जुलाई में सबसे पहले बीएमडब्ल्यू कारे में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद कंपनी ने 42 अलग-अलग मॉडल्स की लगभग 1 लाख से ज्यादा कारों को वापस मंगवाया था। साउथ कोरिया की सरकार ने अगस्त में बीएमडब्ल्यू के कुछ मॉडल्स को बैन किया था। ज्यादातर 2011 से 2016 के बीच बनी कारों में आग लगने वाला डिफेक्ट देखा जा रहा है। इन कारों के एग्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन कूलर्स में खराबी आ रही थी, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही थी।
दक्षिण कोरिया के अलावा यूरोप में भी लगभग 3 लाख कारों में ऐसी दिक्कत देखी गई है। फिलहाल कंपनी इस दिक्कत को ठीक करने को लेकर काम कर रही है, लेकिन अब तक नहीं पता चला है कि सिर्फ साउथ कोरिया वाली कारों में आग क्यों लग रही है। बीएमडब्ल्यू कारों में आग लग रही है, जिसको देखते हुए इन कारों को पार्किंग और गैराज में पार्क तक करने नहीं दिया जा रहा है। अब साउथ कोरिया के लोग इसकी वजह से मजबूरी में अवैध पार्किंग कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q9RVrU
कोई टिप्पणी नहीं