पहले प्रेम जाल में फंसाकर की शादी फिर रोज करता था यें...

प्रेम जाल में फंसकर पहले कर ली शादी फिर रोज अपनी बीवी के साथ करता था ऐसी हरकत जानकार आपकी भी रूह काँप जाए. जी हाँ एक स्कूल टीचर पर अपनी पत्नी के साथ जबरन ऐसा काम करता था जो ना सिर्फ कानून गलत है बल्कि इंसानियत के तौर पर भी धब्बा है। ये हैवान टीचर ने ना सिर्फ अपनी बीवी कि ह्त्या की कोशिश की बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे जबरन मायके भेजने की कोशिश करता था और जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ तो आधी रात को घर से भी बहार निकाल दिया। घटना काकोपाथर शिक्षाखंड के अंतर्गत टोंगना कोलाबारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत टेट शिक्षक विक्रम चेतिया (26) के खिलाफ प्राप्त आरोपनुसार इसी वर्ष की 2 अप्रैल को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली काकोपथार 2 नं. तेजी गांव के निवासी दीपेन दहोतिया की बेटी कश्मीरी को विक्रम चेतिया ने प्यार के झूठे जाल में फ़ँसाकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह अपनी बीवी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करने लगा इतने पर भी जब विक्रम का मन नहीं भरा तो उसने कई बार अपनी बीवी को जान से भी मारने का प्रयास किया . इतने पर भी जब ये जालिम संतुष्ट नहीं होता तो आधी रात को भी अपनी बीवी को मार पीट कर घर से बहार निकाल देता था जिसके बाद बेचारी पत्नी को मजबूरन अपने पिता के घर आश्रय लेना पड़ता था। बाईट 16 अगस्त की रात को भी विक्रम ने कश्मीरी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार कर घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद से ही कश्मीरी आपने पिता के घर रह रही है। फिलहाल ये पूरा मामला थाने में दर्ज है और पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन सवाल ये उठता है की एक स्कूल टीचर होकर ऐसे घिनौने काम को अंजाम देना समाज के सामने क्या उदाहरण पेश करेगा ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QEOTw2
कोई टिप्पणी नहीं