पायल रोहतगी के ट्वीट पर माहिका ने जमकर लताड़ा, कह दी एेसी बात...

भारी बारिश आैर बाढ़ से अस्त व्यस्त हुए केरल आैर पीड़ितों की मदद के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। तो वहीं इसी बीच पायल रोहतगी ने केरल को लेकर विवादित ट्वीट किया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। दरअसल, पायल ने अपने ट्वीट्स में कहा था कि केरल में जो प्राकृतिक आपदा आई उसके पीछे मुख्य वजह गो हत्या है और वहां के लोगों को सजा देने का यह भगवान का तरीका है। पायल यही नहीं रुकी उन्होंने कई एक्ट्रेसेस को ध्यान रखते एक ट्वीट कर दिया था। पायल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ा। किया सनी लियोनी आैर स्वरा पर हमलाजिस पर उन्होंने लिखा है, मैं फ्लॉप हूं तो क्या हुआ, क्या मेरे अपने विचार नहीं हैं। ओह सॉरी, मुझे भी स्क्रीन पर मास्टरबेशन जैसे सीन करने की जरूरत है। या प्लेकार्ड खेलने और कैंपेंग करना। या फिर ऐसा पति चाहिए जो मेरे साथ पॉर्न शूट कर सके। हालांकि बाद में हंगामा होने पर पायल ने ट्वीट्स हटा दिए लेकिन हमारे पास उसका स्क्रीन शॉट है।स्वरा ने दिया जवाबवहीं पायल के इस ट्वीट को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी आड़े हाथों लिया था। जिसके बाद स्वरा ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हाई पायल! आशा है आप ठीक हैं.... हमेशा खुश रहें बहन।’ स्वरा के बाद अब एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने भी पायल के इस ट्वीट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।माहिका शर्मा ने पायल को जमकर लताड़ामाहिका शर्मा ने पायल को जवाब देते लिखा, तुम भाग्यशाली लड़की हो लेकिन पॉर्न में काम करने वाला आदमी कम से कम शर्मनाक तो नहीं होता। वह दीवारों पीछे धोखा नहीं देते, जैसा कि आप जानते हैं कि हमारी इंडस्ट्री में पत्नी होने के बावजूद भी लोग बाहर दूसरे साथ सोते हैं। आप और संग्राम को ढेर सारा प्यार और खुशी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C5KbUK
कोई टिप्पणी नहीं