अपने यात्रियों को इंडियन रेलवे देती है ये स्पेशल सेवाएं, जानिए इनका कैसे इस्तेमाल

इंडियन रेलवे के द्वारा मिलने वाली बहुत सारी सुविधाआें के बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी होती है। रेलवे अपने यात्रियों के सफर को खुशनुमा बनाने के लिए स्टेशनों पर तमाम सुविधाएं देती है। अगर आप रेलवे की इन खास सुविधाओं के बारे में नहीं जानते हैं तो यह खबर बेशक आपके काम की है। हम आपको बताएंगे कि रेलवे कौन कौन सी खास सुविधाएं देती है साथ ही आप इनका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।फ्री वाई-फाई की सुविधाइंडियन रेलवे के स्टेशन वाई-फाई प्रोजेक्ट का मकसद यात्रियों को मुफ्त में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा देना है। यह सुविधा देश के प्रमुख स्टेशनों पर दी जानी है। ब्राडबैंड वाई-फाई की सुविधा देशभर के 407 स्टेशनों पर इंस्टॉल्ड की जा चुकी है और जल्द ही देश के 18 अन्य स्टेशनों पर उसे इंस्टॉल्ड कर दिया जाएगा। रेलवे के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा वाई-फाई प्रोजक्ट होगा।कैसे करें कनेक्ट?अगर आप वाई-फाई सुविधा वाले रेलवे स्टेशन पर हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल की वाई-फाई सेटिंग्स में जाएं, फिर रेलवे नेटवर्क को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप अपने ब्राउजर में Railwire.co.in को ओपन करें। इसके बाद इसमें अपना फोन नंबर डालें, फिर रिसीव एसएमएस ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपने मोबाइल में आने वाले 4 डिजिट के ओटीपी को इसमें एंटर करें। बस आपका मोबाइल वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा।बुक कर सकते हैं बैटरी संचालित कार और कैबसेंट्रल रेलवे ने बैटरी सचालित कार को पेड आधार पर चलवाना शुरु किया है। फिलहाल यह सुविधा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर ही उपलब्ध है और यह प्लेटफॉर्म पर लंबी दूरी तय करने के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। खासकर के सीनियर सिटीजन और विकलांग लोगों के लिए। आईआरसीटीसी ने यात्रियों को ये सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ओला से करार किया है। इस कैब को आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।ई-व्हीलचेयर बुकिंग सर्विसइंडियन रेलवे, बीमार व्यक्तियों, सीनियर सिटीजन और विकलांग व्यक्तियों को ई-व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाती है। ऑनलाइन व्हील चेयर बुक करवाने के लिए आपको आईआरसीटीसी के पोर्टल पर जाना होगा। यहां पर आपको सर्विस एट स्टेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर ई-व्हीलचेयर लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां आपको अपना पीएनआर दर्ज कराना होगा और फिर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी जरूरत से संबंधित डिटेल भरनी होगी और फिर बुक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपकी बुकिंग डिटेल आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oGbImp
कोई टिप्पणी नहीं