Breaking News

गिर जाएगी भाजपा समर्थित एमडीए सरकार


कांग्रेस नेता जेनीथ संगमा ने शनिवार को मेघालय की सत्तारूढ़ एनपीपी की अगुवार्इ वाली एमडीए सरकार का निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पास इतना फालतू समय नहीं है कि वह एक कमजाेर सरकार को गिराने आैर अस्थिर करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद ही गिरने वाली है उसे गिराने के लिए कौन कोशिश कर अपना समय बरबद करेगा। संगमा ने कहा कि एनपीपी शिविर में असुरक्षा है क्योंकि यह बहुमत से कम है। बता दें कि संगमा का यह बयान एनपीपी नेता एस्मतूर के बयान के बाद आया है। जिसमें उन्होंने माेमिनिन पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। मोमिनिन ने कहा कि इतने सारे साझेदारों द्वारा समर्थित गठबंधन एक मजबूत सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कोर्इ स्थिरता नहीं होगी जो सभी के द्वारा चलार्इ जाती हे आैर एनपीपी विधायकों आैर पार्टी कार्यकर्ता असुरक्षित है। उन्होंने एनपीपी नेता के द्वारा लगाए गए आरोपों को खरिज करते हुए पार्टी अपना समय खराब नहीं करना चाहती हैं। अगर हम सरकार को खत्म करना चाहते तो हम किसी भी समय कर सकते हैं आैर हम सफल होंगे। लेकिन पार्टी अध्यक्षों समेत एनपीपी नेताआें ने चुनाव के दौरान कर्इ वादें किए है इसलिए हम उन्हें एक मौका देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए की सरकार अपने वादे पूरा कर पाती है या नहीं। जब उचित समय आएगा तब सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wADa9t

कोई टिप्पणी नहीं