Breaking News

ब्रेस्ट सर्जरी कराने के लिए इस लड़की ने लिया था कर्ज, ऐसे बदल गई रातोंरात किस्मत


कब किसकी किस्मत बदल जाए, कोई नहीं जानता। बुल्गारिया की एक मॉडल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ कि वो रातोंरात स्टार बन गई। दरअसल, क्रिस्टीन कामेनोवा पेशे से एक मॉडल हैं। रातोंरात वो इतनी लोकप्रिय हो गई कि अचानक उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स टूट पड़े। यही नहीं वो विदेशी मिडिया की हेडलाइन्स में भी छा गई।दरअसल, क्रिस्टीन को यह शोहरत उनके नकली ब्रेस्ट्स की वजह से मिली। यह बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग सकती है, लेकिन है बिलकुल सच। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्यूटी पेजेंट में उन्हें मिस सिलिकॉन स्टार का खिताब मिला। नकली स्तन की वजह से ब्यूटी टाइटल मिलने पर लोग उनके बारे में सोशल मीडिया पर भी चर्चा कर रहे हैं।बता दें कि क्रिस्टीन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिन पर अच्छी खासी तादाद में कमेंट्स और लाइक्स आते हैं। बता दें कि क्रिस्टीन ने पैसे कर्ज लेकर अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। हालांकि ब्रेस्ट इंप्लांट कराने के लिए कई लोगों ने उनकी आलोचना की और कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। मगर क्रिस्टीन का कहना है कि ऐसा कराकर वह खुश है, क्योंकि यह उसका सालों पुराना सपना था। बता दें कि 31 वर्षीय क्रिस्टीन अब तक कुल तीन बार ब्रेस्ट सर्जरी करा चुकी है। 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CaGBcc

कोई टिप्पणी नहीं