Breaking News

अचानक चर्चाओं में आया ये म्यूजियम, जानिए क्या थी वजह


डेलीन्यूज की ट्रेलव सीरीज में आज हम आपको हैदराबाद के निजाम म्यूजियम की सैर करवाएंगे। यहां कई एंटीक और कीमती चीजें रखी हैं, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दुनियाभर से आते हैं। यहां कई एंटीक और बेशकीमती चीजें रखी हैं लेकिन गोल्डन वुडन थ्रोन यहां की खासियत है। इस सिंहासन पर हैदराबाद के अंतिम निजाम अपने सिल्वर जुबली कार्यक्रम के दौरान बैठे थे। इसके अलावा यहां हीरो से जड़ा एक गोल्ड टिफिन बॉक्स, जो कि अब चोरी हो चुका है। जुबली हॉल का छोटा मॉडल, नवाब उस्मान अली खान की ग्लास इनले पेंटिंग, हीरो से जड़ा सोने का चाकू, जवाहरात रखने का बॉक्स आदि रखे हैं। इसके अलावा यहां कई विंटेज कारें भी रखी गई हैं। म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है जबकि शुक्रवार को बंद रहता है। म्यूजियम की एंट्री फीस, 65 रुपए वयस्कों के लिए है जबकि 15 रुपए बच्चों की एंट्री फीस है। अब आपको बताते हैं कि कैसे पहुंचे निजाम म्यूजियम: निजाम म्यूजियम पहुंचने के लिए पहले आपको हैदराबाद पहुंचना होगा यहां हम आपको हैदराबाद पहुंचने के सभी विकल्पों के बारे में बता रहे हैं हवाई मार्गहैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जहां के लिए देश के सभी बड़े शहरों से सीधी उड़ान उपलब्ध है। रेलमार्गहैदराबाद शहर देश के सभी प्रमुख शहरों से रेलमार्ग के जरिए सीधा जुड़ा है।सडक़ मार्गहैदराबाद के पड़ोसी शहरों से आप नेशनल हाइवे 9 और नेशनल हाइवे 7 के जरिए पहुंच सकते हैं। हैदराबाद तक नजदीकी शहरों से सीधी बस सेवा भी उपलब्ध है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NOSo0Y

कोई टिप्पणी नहीं