खाने के समय पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड, पति ने दे डाली जान

पत्नियों की आदत होती है की अक्सर वो सारी बातें खाने की टेबल पर ही करती हैं लेकिन एक पत्नी ने ऐसी डिमांड कर दी जिसे सुनकर पति ने अपनी जान ही दे दी। जी हां ये हैरान करने वाला मामला आया है शिलिगुडी के रायगंज थाना के भूपालपुर इलाके में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम लतीब अली (32) बताया गया है। वह मिठाई व्यवसायी था।सूत्रों के अनुसार जब दोपहर को खाना खाने के लिये वह घर आया था, तभी उनकी पत्नी के साथ कुछ बात को लेकर उन दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक दरवाजा नहीं खोलने पर उसकी पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने दरवाजे के कोने से लतीब को फंदे से लटकता देखा। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और खबर मिलते ही रायगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये रायगंज जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QBApgm
कोई टिप्पणी नहीं