Breaking News

मिजोरम में कांग्रेस को नहीं मिला अपनी ही पार्टी का साथ, भारत बंद में नहीं हुर्इ शामिल


देश में बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया था। पूरे देश में कल भारत बंद का व्यापक असर रहा लेकिन कांग्रेस शासित मिजोरम में कहीं भारत बंद का असर नजर नहीं आया। राज्य में दुकानें, कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थान खुले रहे आैर सड़कों पर भी आम दिनों की तरह यातायात रहा।बता दें कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया था। इस बंद का राजद, एनसीपी, भाकपा, माकपा सहित तमाम दलों ने समर्थन किया। तृणमूल कांग्रेस आधिकारिक रूप से बंद के साथ नहीं थी, लेकिन कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होते नजर आए। देश के तमाम स्थानों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। लेकिन मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) और विपक्षी दल, कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। एमपीसीसी के उपाध्यक्ष तथा राज्य के गृह मंत्री आर लालजिरलांगा ने बताया कि राज्य में ‘भारत बंद’ में शामिल होने के बारे में चर्चा नहीं हुई, न ही इस मुद्दे पर किसी बैठक का आयोजन किया गया। हालांकि राज्य की राजधानी में दोपहर के वक्त वनापा हॉल के सामने सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QqNYiK

कोई टिप्पणी नहीं