Breaking News

सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करेगी भारतीय फुटबॉल टीम


भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि सैफ सुजुकी कप में चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला उनकी टीम के लिए एक अन्य मैच जैसा ही है। भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराने के बाद रविवार को मालदीव को भी 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच ढाका के बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। कांस्टेनटाइन ने कहा, हम मुकाबले को लेकर तैयार हैं, लेकिन हमारे लिए यह एक अन्य दूसरे मैच जैसा ही है। हम इस मैच को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए एक अवसर के रूप में देख रहे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश करेेंगे।गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम मैच करीब पांच साल पहले सितंबर 2013 में नेपाल के काठमांडू में हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सैफ सुजुकी कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है जहां उसका सामना सात बार के चैंपियन भारत से होगा। भारतीय कोच ने नेपाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में नेपाल के साथ भिडऩा पसंद करेंगे। एक अन्य सेमीफाइनल में नेपाल का सामना मालदीव से होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QqSb67

कोई टिप्पणी नहीं