राशि के अनुसार करें गणपति बप्पा की पूजा, चमक जाएंगे किस्मत के सितारें

जल्द ही गली मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज सुनार्इ देगी। क्योंकि जल्द ही गणेश चतुर्थी जी आने वाली हैं और लोगों इसकी तैयारी में जमकर लगे हुए हैं। हर साल की इस वर्ष भी भगवान गणेश जी के विराजमान के लिए ख़ास तैयारी की जा रही हैं। गणेश पूजा का खास महत्व बताया गया है। भगवान गणेश के आने के बाद पूरे 10 दिनों तक गणेश जी का आशीर्वाद मिलता हैं। इस वर्ष 13 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम हाेगी।शास्त्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं कि जो भी भक्त गणेश जी की पूजा राशि के अनुसार करता हैं उससे गणेश जी जल्द ही खुश हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसे करे भगवान गणेश जी की पूजा...मेष व वृश्चिक राशि : इस राशि के लोग ॐ गं गणपतये नम: के मंत्र का जाप करें और भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगातार 10 दिनों तक लगाए।वृषभ व तुला राशि : इस राशि के लोग क्रीम रंग के या श्वेतार्क गणेश जी लेकर आये और ॐ गं गणपतये नम: का जाप करें।मिथुन व कन्या राशि : इस राशि के लोग ॐ वक्रतुण्डाय हुं का जाप करें और मोदक व गन्ना तथा दूर्वा जरूर चढ़ाएं ये आपके लिए शुभ होगा।सिंह राशि : इस राशि के लोग गणेश जी को बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाकर ॐ एकदंताय नम: का जाप करें।कर्क राशि : इस राशि के लोग मोतीचूर के लड्डू तथा दूर्वा का नैवेद्य लगाकर ॐ भालचंद्राय नम: का जाप करें इससे आपको धन में वृद्धि हो सकती हैं।धनु व मीन राशि : इस राशि के लोग गणेश जी को पीत वर्ण के पुष्प अर्पित करें और ॐ लंबोदराय नम: का जाप करें।कुंभ व मकर राशि : इस राशि के लोग काले पत्थर के गणेशजी का पूजन करें और कृष्ण कांता के पुष्प, अर्क पुष्प अर्पित करें. आप ॐ विकटाननाय नम: के मन्त्र का जाप करें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oKE92p
कोई टिप्पणी नहीं