Breaking News

साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा डीजल, पेट्रोल भी महंगा, जानिए क्या है नए रेट


पेट्रोल -डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। रविवार को लगातार चौथे दिन कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 34 पैसे बढ़ गई है। इसी के साथ दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 78.84 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है वहीं डीजल 70.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इन नए रेट के साथ डीजल के दाम एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। दूसरे शहरों पेट्रोल-डीजल के दामपिछले चार दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के कारण इसकी कीमतें अब तक के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई हैं। मुंबई पेट्रोल 16 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत भी 36 पैसे के इजाफे के साथ 75.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 81.76 रुपए प्रति लीटर तो चेन्नई में 81.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उधर डीजल के दाम भी कोलकाता में 73.61 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 74.77 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दामपेट्रोल और डीजल के लागातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है। कच्चा तेल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है। इसके चलते तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NExn9k

कोई टिप्पणी नहीं