शाह ने ली राहुल पर चुटकी कहा, वॉट्सऐप मैसेज आया है कि इटली में भी चुनाव हैं

त्रिपुरा में 35 साल बाद भाजपा प्रचंड बहुमत से पहली बार सरकार बनाने जा रही है और इसके साथ ही माकपा का आठवीं बार सरकार बनाने का सपना टूट गया है लेकिन उससे भी ज्यादा बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है क्योंकि कांग्रेस त्रिपुरा में खाता भी नहीं खोल पाई है।इधर कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि वो अपना गम कैसे छुपाए और उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले इटली दौरे पर चले गए हैं। राहुल ने ट्वीट कर बताया था कि होली की छुट्टियों वह नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं। इस पर त्रिपुरा में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने शनिवार को चुटकी ली। उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन जवाब में इतना जरूर बोले कि वॉट्सऐप आया है कि इटली में चुनाव हैं। वहीं, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल को एक गैर-जिम्मेदार कांग्रेस प्रेसिडेंट बताया। कहा कि वो तनाव नहीं झेल सकते, इसलिए बार-बार विदेश भाग जाते हैं।बीजेपी प्रेसिडेंट ने चुनाव नतीजों को लेकर दिल्ली के नए पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें राहुल गांधी के इटली जाने पर एक सवाल पूछा गया। इस दौरान अमित शाह ने भी राहुल गांधी के विदेश दौरे पर चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, मुझे भी वॉट्सऐप पर मैसेज आया है कि इटली में भी चुनाव हैं। बस, इस पर और नहीं बोलूंगा।बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, निश्चित रूप से ये (राहुल गांधी) नेशनल लीडर नहीं हैं, बल्कि परिस्थितियों की देन है। रानी की कोख से जन्मे हैं और कोई लीडर ऐसे मुश्किल वक्त में अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं भागता। कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी एक गैर-जिम्मेदार नेता हैं। पहले भी 56 दिन गायब हो गए थे। वो तनाव नहीं झेल सकते हैं। जानते हैं कि कब मुझे भागना है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें नेता बना रखा है।गिरिराज सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए सोनिया गांधी के पॉलिटिकल एडवाइजर अहमद पटेल ने कहा, क्या कोई अपनी नानी से मिलने जाए तो क्या ये अपराध है? मैं मानता हूं कि ऐसी बातें निराधार और गैरजरूरी हैं, जो उनके (गिरिराज सिंह) लिए प्रोफेशन बन गई हैं।होली की छुट्टियों में राहुल गांधी इटली गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर बताया, मेरी नानी 93 साल की हैं। वह बहुत अच्छे स्वभाव की हैं। इस बार होली की छुट्टियों में उन्हें सरप्राइज देने जा रहा हूं। उन्हें गले लगाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। सभी को होली की शुभकामनाएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ztORjX
कोई टिप्पणी नहीं