Breaking News

जिंदगी खत्म होने से पहले कीजिए दुनिया के इन अद्भुत अजूबों की सैर


विश्वभर में प्राचीन काल से ही मनुष्य ने कई ऐसे भवनों का निर्माण किया है जो अपने आप में किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। इन भवनों में जहां स्थापत्य कला के अद्भूत नमूनों के दर्शन होते हैं, वहीं इन्हें यदि वंडर्स यानी (अजूबे) कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आइए जानते हैं इन अद्भूत नूमनों के बारे में...पीसा का झुकी मीनार आधिकारिक तौर पर टोरे पैंडैंटे डी पीसा के नाम से जानी जाती पीसा की मीनार, पीसा शहर में स्थित एक बैल टॉवर है। इसे किसी समय विश्व के सात अजूबों में से एक माना जाता था। इसके संबंध में सर्वाधिक आश्चर्यजनक बात यह है कि यह मीनार झुकी हुई है। इसे देख कर ऐसा लगता है कि यह किसी भी क्षण गिर सकती है। लोग 296 और 294 सीढ़ियां चढ़ने के लिए यहां आते हैं ताकि इस पर से आसपास का नजारा ले सकें और शानदार तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर सकें।पानी पर बसा वेनिसदेश में उत्तर-पूर्वी भागों में बाहरी हमलावरों का खतरा मंडराने लगा तो स्थानीय लोगों को किसी निचले स्थान पर सुरक्षित रहने की जरूरत आन पड़ी। ऐसे में दो दरियाओं के दलदली मुहानों पर बनी झील उन्हें खूंखार जंगलियों से बचाने के लिए बहुत सहायक सिद्ध हुई। रोमन शरणार्थियों ने इस झील के आसपास 118 द्वीपों पर अपना जाल फैलाया, उन्होंने इन द्वीपों को लकड़ी के पुलों से आपस में जोड़ दिया। तब से सदियों बाद तक वेनिस एक उन्नतिशील शहर के रूप में विकसित हो गया और अजूबा बन गया। नारंगी गोल्डन गेट ब्रिज 1937 में अपने खुलने के बाद से भवन निर्माण कला का यह अद्भूत नमूना यानी गोल्डन गेट ब्रिज अमरीका के कैलिफोर्निया में सान फ्रांसिस्को की खाड़ी मेें फैला हुआ है। यह हमेशा से नारंगी रंग का रहा है। इसका रंग नारंगी इसलिए रखा गया है ताकि यहां से गुजरने वाले जहाज इसे दूर से ही देख सकें। साथ ही यह पुल दोनों तरफ की धरती के रंग में अच्छी तरह मिश्रित हो जाता हैं। इसका नाम गोल्डन गेट इसके रंग का वर्णन करने के लिए नहीं ऱखा गया बल्कि यह उस जलमरूस्थल का नाम है जो प्रशांत महासागर से सान फ्रांसिस्को की खाड़ी का प्रवेश द्वार है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OiTZzw

कोई टिप्पणी नहीं