एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर हुई धन वर्षा, केंद्र ने नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

18वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को केंद्र सरकार ने मंगलवार को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भारत ने इस महाद्वीपीय बहु खेल प्रतियोगिता के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेताओं को 40 लाख रुपए दिए गए, जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 20 और 10 लाख रुपए दिए गए। भारत के एशियाई खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीते। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और महेश शर्मा भी इस मौके पर मौजूदा थे। खेल सचिव राहुल भटनागर, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और साइ की महानिदेशक नीलम कपूर ने भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।राजनाथ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और कहा कि वह समय दूर नहीं जब भारत दुनिया में खेल की महाशक्ति बनेगा। राजनाथ ने कहा, ‘मैं सभी पदक विजेताओं को बधाई देता हूं और सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’ राजनाथ ने भरत में खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए खेल मंत्री राठौड़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘खेल के प्रति राठौड़ की प्रतिबद्धता की तुलना नहीं की जा सकती। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखकर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए।’
Delighted to meet and felicitate the medal winners of the recently concluded Asian Games. Their inspiring victories have won the nation’s hearts. We are proud of these champions. pic.twitter.com/nYiCj0z7cc
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) 4 September 2018
You are an inspiration to many Indians @HimaDas8. Keep making us proud. https://t.co/J9sAs7YaSH
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) 4 September 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M5tx7r
कोई टिप्पणी नहीं