अक्षय की गोल्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भले ही धीमी रफ्तार से बिजनेस कर रही है, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म के कमाई के साथ-साथ एक और इतिहास रच दिया है। जी हां, अक्षय और मौनी रॉ स्टारर फिल्म गोल्ड को साउदी अरब में भी रिलीज किया जाएगा। ऐसा करने वाली बॉलीवुड की यह पहली फिल्म होगी, जिसे साउदी अरब में रिलीज किया जा रहा है, जो कि वाकई गर्व की बात है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। यह फिल्म बीते 15 अगस्त को रिलीज हुई है।बता दें कि हॉकी पर बनी अक्षय कुमार की ये फिल्म सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जा रही है। देश में जहां फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी अपनी झोली में एक और रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। दरअसल, गोल्ड को मिलाकर अक्षय की 9 वीं फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में सफल रही है। इससे पहले हाउसफुल3, एयरलिफ्ट, रुस्तम, जॉली एलएलबी, हॉलीडे, टॉयलेट और राउडी राठौर इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ww2HRb
via
कोई टिप्पणी नहीं