अनाथ आश्रम में चल रहा था यौन उत्पीड़न, संचालक की गिरफ्तारी की मांग

शिवसागर शहर के समीप जयसागर अंचल में स्थित स्पनालय नामक अनाथ आश्रम के मुख्य परिचालक पराग गोस्वामी द्वारा आश्रम की किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न और शारीरिक तथा मानसिक अत्याचार किए जाने की घटना से पुरे जिले में सनसनी फैल गई है । जानकारी के अनुसार एक्य सेना शिवसागर के सदस्यों ने गत रविवार को इस अनाथ आश्रम की तीन किशोरियों को इस आश्नम से पलायन करने के दौरान रात्रि को बरामद किया था । इस संबंध में संगठन द्वारा शिवसागर सदर थाना में आश्रम के परिचालक पराग गोस्वामी और हाउस मदर गीता काकोती के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । इन किशोरियों द्वारा संगठन के सदस्यों को दी गई जानकारी के अनुसार परिचालक पराग गोस्वामी के अत्याचार से बचने हेतु कई किशोरियां आश्रम से पलायन कर गई है । संगठन के आरोपों अनुसार दो तीन किशोरियों को आश्रम से स्कूल न भेजकर रसोई में काम करवाया जाता था और हाउस मदर गीता काकोती भी काम नहीं करने पर मारपीट करती हैं तथा उन्हें बाथरूम में बंद कर देती थी । इन किशोरियों ने यह भी बताया कि अगर इस संबध में किसी को जानकारी देने की बात करती है तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी जाती थी। साथ ही इनमें से एक किशोरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परा गगोस्वामी चाय मांगने के बहाने और सोने के समय कई बार उसके साथ यौन शोषण कर चुका है । इस संबंध में उसने जिला बाल सुरक्षा समिति के अधिकारी दिव्य देवरी और सीडब्ल्यू सदस्य दीपाली भट्टाचार्य बेजबरुआ और कई पत्रकारों को भी जानकारी दी है । यह घटना प्रकाश में आने के बाद और कईं विस्फोटक खुलासे लोगों ने पराग गोस्वामी के खिलाफ किए । लोगों का कहना है कि पराग गोस्वामी इस आश्रम में ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी कई अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़ा हुआ है और उसमें भी कई अनैतिक कार्य चल रहे हैं । परंतु प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है । इस संबंध में संगठन ने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन इस संबंध में त्वरित कार्रवाई नहीं करती, तो आरोपी सबूतों को नष्ट करने का पूर्ण प्रयास करेंगे । समाज से इस तरह की गंदगी को निकालने और प्रताड़ित किशोरियों को न्याय नहीं मिल पाएगा । संगठन की केंदीय समिति के महासचिव फरीद ईसलाम हजारिका ने इस संबंध में जिला उपायुक्त को एक स्मारक पत्र देकर तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने और अनाथ आश्रम स्पनालय और पराग गोस्वामी जैसे अन्य प्रतिष्टानों के पंजीकरण को रद्द करने की मांग की गई है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NLTJ8L
कोई टिप्पणी नहीं