प्रकृति प्रेमी और वन्यजीवन को देखने के शौकीनों के लिए शानदार है बक्सा

गुवाहाटी से लगभग 87 कि.मी की दूरी पर स्थित बक्सा, पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य का एक खूबसूरत जिला है, जो अपने वन संपदा, वन्य जीवन और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। इस जिले में अधिकतर भागों में बोडो जनजाति का निवास है। यह जनजाति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यहां के वन्य क्षत्रों पर आश्रित है।बक्सा की यात्रा के दौरान आप यहां की स्थानीय जनजाति के रहन सहन और संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी और वन्यजीवन उत्साही के लिए यह स्थल किसी जन्नत के कम नहीं।बक्सा भ्रमण की शुरुआत आप यहां के विश्व प्रसिद्ध मानस वन्यजीव अभयारण्य से कर सकते हैं। मानस देश के चुनिंदा खास अभयारण्यों में गिना जाता है, जिसे यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। सिर्फ यह ही नहीं 950 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला यह वन्य क्षेत्र अपने टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व के लिए भी जाना जाता है, जहां आपको हाथी और बाघों के अलावा कई जंगली जीवों को देखने का मौका मिलेगा।आप यहां गोल्डन लंगूर, जंगली भैंस, तेंदुआ, चीता, गौर, गोल्डन बिल्ली, हिरण आदि को देख सकते हैं। इन सब के अलावा यह विशाल वन्यजीव अभयारण्य कई पक्षी प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का काम भी करता है।इसके अलावा आप यहां मानस सौशी खोनखोर में पिकनिक प्लान कर सकते हैं। यह एक लोकप्रिय इक टूरिज्म प्लेस है, जो वनस्पतियों की कई प्रजातियों का घर भी माना जाता है। इसके साथ ही आप यहां के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप यहां के खूबसूरत मोइन पुखुरी स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह बक्सा एक एकमात्र ऐसा खास स्थल है, जहां आप ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां के अन्य खास पर्यटन स्थल बोगामाटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। बोगामाटी, भारत-भूटान सीमा पर स्थित बक्सा का एक टूरिस्ट स्पॉर्ट है, जो घने जंगलों और प्राकृतिक आकर्षणों से घिरा हुआ है।कैसे जाएंअसम जाने के लिए दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से सीधी ट्रेनें हैं। आप हवाई जहाज से भी असम आसानी से पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी से बाक्सा पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी से बाक्सा की दूरी 87 किलोमीटर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mqckpo
कोई टिप्पणी नहीं