पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानिए क्या है भाव

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार को एक नए रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गर्इ है। इनकी कीमतों ने आमजन से लेकर व्यापारी सभी के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। टीवी चैनेल्स से लेकर चाय की दुकानों तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर चर्चा हो रही है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे हुआ महंगा हुआ है। पेट्र्रोल के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में हुई है। यहां पेट्रोल सोमवार को 25 पैसे महंगा हुआ है। वहीं प्रति लीटर पेट्रोल सबसे ज्यादा मुंबई में महंगा है। यहां एक लीटर पेट्रोल 88 रुपये 12 पैसे का है। डीजल के दामअगर डीजल के दामों की बात करें तो डीजल के दाम सबसे ज्यादा मुंबई और चेन्नई में बढ़े हैं। यहां सोमवार को डीजल के दामों पर 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80.73 आैर डीजल के दाम 72.83 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.12, डीजल के दाम 77.32 रुपए प्रति ली है। कोलकता में पेट्रोल के दाम 83.61, डीजल के दाम 75.68 रुपए प्रति ली है। ता वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.91 अौर डीजल के दाम 76.98 रुपए प्रति ली हैं। बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंदबता दें कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ के दौरान कई विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ का खुला समर्थन किया है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CE9X2H
कोई टिप्पणी नहीं