Breaking News

भारत में ही अगर लेना है विदेश जैसे घूमने का मजा, तो जरूर आइए यहां, देखें ये वीडियो


इन सर्दियों में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक छोटा सा हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। उत्तराखंड की वादियों में छिपे इस हिल स्टेशन का नाम है चोपता। 2,680 किलोमीटर की ऊंचाई पर बने चोपता का सफर स्विटजरलैंड की याद दिलाता है। इसलिए इसे मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। चोपता सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर नहीं है बल्कि यहां का चंद्रशिला ट्रैक भी काफी मशहूर है। यह ट्रैक चोपता से ही शुरू होता है। इसके अलावा यहां से तुंगनाथ के लिए भी एक छोटा-सा ट्रैक है। तुंगनाथ दुनिया का सबसे ज़्यादा ऊंचाई पर बना शिव मंदिर है। चोपता जाने के लिए सबसे बेहतरीन टाइम अप्रैल से नवंबर है। सर्दियों के दौरान पूरा क्षेत्र बर्फ से कवर हो जाता है। पूरे सीजन यहां बर्फबारी होती है। चोपता ऋषिकेश से आराम से पहुंचा जा सकता है। इसके लिए रुद्रप्रयाग, कुंड, उखीमठ से होते हुए ऋषिकेश का रास्ता पकड़ें और फिर चोपता। या फिर रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर होते हुए चोपता पहुंचा जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q14x4t

कोई टिप्पणी नहीं