Breaking News

सात अजूबों में से एक मीनाक्षी मंदिर, बेमिसाल है इसकी खूबसूरती


दक्षिण भारत खूबसूरत मंदिरों के लिए विख्‍यात माना जाता है। इन्‍हीं में से एक मदुरै का मीनाक्षी मंदिर। तमिलनाडु स्थित मां मीनाक्षी देवी का यह मंदिर विश्‍व के 7 अजूबों में से एक है। यहां की खूबसूरत और महीन शिल्‍पकारी ने इसे यह स्‍थान दिलाया है।मां पार्वती के मीनाक्षी स्‍वरूप का यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरै शहर में स्थित है। मीनाक्षी का अर्थ है जिसकी आंखें मछली यानी मीन के समान हों। माता मीनाक्षी भगवान शिव की पत्‍नी पार्वती का अवतार और भगवान विष्‍णु की बहन मानी जाती हैं। भगवान शिव ने इस रूप में मीनाक्षी मां से रचाया विवाह मान्‍यता है कि भगवान शिव सुंदरेश्‍वर रूप में अपने गणों के साथ पांड्य राजा मलध्‍वज की पुत्री राजकुमारी मीनाक्षी से विवाह रचाने मदुरै आए थे। राजा मलध्‍वज ने कठोर तपस्‍या के बल पर मीनाक्षी को पुत्री के रूप में प्राप्‍त किया था। मंदिर का मुख्‍य गर्भगृह 3500 वर्षों से भी अधिक पुराना माना जाता है। मीनाक्षी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। यह मंदिर प्राचीन काल की बेहतरीन स्‍थापत्‍य कला और वास्‍तु का विशुद्ध उदाहरण है। तमिल साहित्‍य में अंकित कहानियों में इस मंदिर की काफी चर्चा की गई है। वर्तमान के मीनाक्षी मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्‍दी में हुआ था। मंदिर में 8 खंभों पर लक्ष्‍मीजी की मूर्तियां बनी हुई हैं। इन खंभों पर भगवान शिव की पौराणिक कथाएं भी लिखी गई हैं। मंदिर के परिसर में एक पवित्र सरोवर भी है तो 165 फीट लंबा और 120 फीट चौड़ा है।कैसे जाएंदिल्ली से मदुरै जाने के लिए कई सीधी फ्लाइट हैं। जो आपको 4 घंटे में मदुरै पहुंचा देगी। वहीं ट्रेन से भी आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से बैंगलोर पहुंचकर आप बस से मदुरै पहुंच सकते हैं। बस से बैंगलोर से मदुरै पहुंचने में 8 घंटे का समय लगता है। कहां ठहरेंमदुरै में ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल है। जिसे आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। जिसमें अन्नामलाई इंटरनेशनल, एमएमआर गार्डेन, श्री अन्नपूर्णा टॉवर, स्टार रेजिडेंसी मदुरै, हेरिटेज मदुरै इत्यादि शामिल है। जिसका किराया ऑनलाइन 500 से 1500 के बीच है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MVdApT

कोई टिप्पणी नहीं