टेबल टेनिस में असम ने गुजरात को दी करारी शिकस्त, बनी विजेता

इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित 34वीं अखिल भारतीय डाक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में असम व महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम विजेता बनी हैं। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच असम व गुजरात में हुआ। इसमें असम ने गुजरात को 3-2 से हराया। महिला वर्ग में गुजरात व पश्चिम बंगाल में हुए फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-2 से शिकस्त दे दी। पुरुष वर्ग में हिमाचल व तेलंगाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश व राजस्थान की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुकाबलों में तमिलनाडु के एस स्वामीनाथान राष्ट्रीय विजेता बने जबकि तेलंगाना के विजय कुमार उपविजेता और गुजरात के जेके परमार व दिल्ली के एसके मांडी तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल व मिश्रित युगल श्रेणियों के लीग स्तर के मुकाबले शुरू हो गए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R35PfW
कोई टिप्पणी नहीं