Breaking News

राहुल पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इतिहास पढ़ें, फिर बात करें


असम में जब से एनआरसी का ड्राफ्ट जारी जुआ है तभी से बयानबाजियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि राहुल गांधी को अपने पड़ नाना और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इतिहास पढ़ना चाहिए। 1951 में उनके कार्यकाल के दौरान ही एनआरसी एक्ट आया था। एक बार तो पंडित नेहरू को लगा था कि असम में घुसपैठियों की वजह से वहां के मूल लोगों की सुरक्षा एवं अघिकार खतरे में पड़ रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें ध्यान आया कि इससे तो वोटों को गणित बिगड़ सकता है। यह सोचकर उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति जवाब दे गई और एनआरसी की प्रक्रिया दशकों तक ठंडे बस्ते में चली गई।कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एनआरसी: डिफेंडिंग दा बॉर्डर, सिक्योरिंग द क्लचर विषय पर आधारित एक संगोष्ठी में राम माधव ने कहा, 1950 में तो भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। एनआरसी पर कांग्रेस पार्टी ने सदैव राजनीति की है।पहले 1950 में वह इस एक्ट को लागू नहीं कर सकी, फिर 1971 में और उसके बाद 1985 में भी कांग्रेस पार्टी इसे आगे बढ़ाने का साहस नहीं जुटा पाई। 1995 और 1997 में संसद के भीतर यह स्वीकार किया गया कि असम में एक करोड़ से ज्यादा लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इतना कुछ होने पर भी राहुल गांधी एनआरसी के मुद्दे पर मोदी जी को कोस रहे हैं। उन्हें कम से कम एक बार इतिहास पढ़ना चाहिये।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MonevM

कोई टिप्पणी नहीं