Breaking News

असम की हिमा दास ने किया कमाल, एडिडास इंडिया ने कही ऐसी बात


खेल संबंधी उपकरण एवं परिधान बनाने वाली कंपनी एडिडास इंडिया ने हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। हिमा को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।हिमा पहली भारतीय महिला एथलीट हैं, जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फिनलैंड में हुई आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में इस उपलब्धि को हासिल किया। इसके अलावा, हिमा ने हाल ही में इंडोनेशिया में समाप्त हुए एशियाई खेलों में तीन पदक हासिल किए थे।हाल ही में एडिडास ने हिमा के साथ करार की घोषणा की थी। इसके तहत उन्हें एडिडास की ओर से खेल उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर हिमा ने कहा, इस उम्र में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाना निश्चित तौर पर मेरे करियर के लिए एक गौरवांन्वित पल है। मेरे लिए यह साल भाग्यशाली रहा है, जहां मैंने अपनी कड़ी मेहनत को उड़ान भरते हुए देखा है। इससे देश को और मुझे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। मैं एडिडास के साथ साझेदारी से खुश हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OQ0S8M

कोई टिप्पणी नहीं