Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, आने वाले दिन होंगे भारी, देश के कर्इ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड समेत करीब 10 राज्यों पर मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा। अगले 24 घंटे पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी से भारी बारिश की संभावना है।पहाड़ी इलाकों में मानसून की मेहरबानी सबसे ज्यादा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिली है। यहां भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नेशनल हाईवे समेत कई रास्ते भूस्खलन के चलते या तो बंद हो गए हैं या फिर अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसे में लोगों को पैदल ही कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। देहरादून में मंगलवार शाम को हुई भारी बारिश से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। भारी बारिश से शहर के लोग सहम गए। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक घंटे में 60 एमएम (मिली मीटर) बारिश हुई है।इन राज्यों में मूसलाधार पानी की संभावनातो वहीं छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की उम्मीद है। गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में इस सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि विदर्भ और कोंकण गोवा क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। वहीं, बिहार और झारखंड में कई जगहों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।नदियां उफान पर मानसून की मेहरबानी के चलते देश के कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में गुंजारी नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है। सोमवार को ही यहां 15 से ज्यादा लोग फंस गए थे। हालांकि प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उधर...छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए और उफनती नदी की तेज धारा में एक कार बह गई।अगले तीन दिन इन राज्यों में बरसेंगे बदरामौसम विभाग की माने तो आने वाली तीन दिन बिहार, नागालैंड, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, कर्नाटक,सिक्किम, असम, मेघालय, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों में अलग-अलग दिन मानसून मेहरबान रहेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MoohMe

कोई टिप्पणी नहीं