Breaking News

मुश्किल में भाजपा गठबंधन की सरकार, मुख्यमंत्री इस्तीफा देने को तैयार


नागालैंड में पहली बार बड़ी मुश्किल से भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन की सरकार के मुखिया हैं नेफ्यू रियो। मुख्यमंत्री रियो ने शनिवार को विधानसभा में दिए बयान से सभी को चौंका दिया। रिओ ने कहा कि जब भी दशकों पुरानी नगा समस्या का सम्मानजक हल निकल आएगा तब वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ इस्तीफा दे देंगे।राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस का जवाब देते हुए रिओ ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार शांति प्रक्रिया में सक्रिय सहायक की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध है और नगा समस्या के स्वीकार्य व सम्मानजनक हल पर पहुंचने के लिए उचित माहौल बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करेगी। आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव पूर्व एनडीपीपी से गठबंधन किया था। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। 60 सदस्यीय विधानसभा में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी(एनडीपीपी) के 18 सदस्य हैं। 12 भाजपा के और एक जनता दल यूनाइटेड व एक निर्दलीय विधायक हैं। मुख्यमंत्री ने नगाओं के सभी वर्गों खासतौर पर ट्राइबल होहोज, एनजीओ और चर्चों को आगे आने और भाईचारे व समझदारी की भावना के साथ शांति प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील की। रिओ ने कहा कि जिस दिन पीडीए की सरकार ने प्रभार संभाला था उसी दिन जिला मुख्यालयों व राज्य की राजधानी कोहिमा की सड़कों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ की राशि निश्चित की गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wxNNtE

कोई टिप्पणी नहीं