Breaking News

इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया शानदार शतक, टीम में ले सकता है पांड्या की जगह


टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी चाेट को लेकर एशिया कप से बाहर हैं। एशिया कप के बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज़ खेली जानी है। इस सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या का फिट हो पाना थोड़ा मुश्किल लगता है। ऐसे में एक खिलाड़ी है जिसने विजय हज़ारे ट्रॉफी में शतक जमाकर टीम इंडिया में हार्दिक की जगह लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।जी हां हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर की, जिसने असम के खिलाफ शतक लगाया। विजय शंकर का शानदार शतक विजय शंकर ने असम के खिलाफ खेले गए मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। विजय ने 130.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 99 गेंदों में 129 रन की पारी खेली। विजय ने इस पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के भी जड़े। विजय शंकर ने बाबा इंदजीत के साथ मिलकर 202 रनों की साझेदारी की। बाबा इंदजीत ने इस मैच में 92 रन की पारी खेली। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत तमिलनाडु ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 334 रन का स्कोर खड़ा किया।एेसे बनार्इ पहचान विजय शंकर तमिलनाडु के ऑलराउंडर हैं और वो चर्चा में पहली बार तब आए थे जब 2014 में वह आर्इपीएल में चेेन्नई टीम का हिस्सा बने थे। विजय में गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन करने की काबिलियत है। 27 वर्ष के शंकर के नाम 34 फर्स्ट क्लास मैचों में 1748 रन हैं साथ ही उन्होंने 32 विकेट भी लिए हैं। शंकर पहले ऑफ स्पिनर थे लेकिन बाद में उन्होंने तेज गेंदबाजी शुरू कर दी और तेज गेंदबाज के तौर पर उन्हें पहचान भी मिली।भुवनेश्वर कुमार को किया था रिप्लेसपिछले साल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम में तमिलनाडु के इस नए ऑलराउंडर को शामिल किया गया था। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में अपनी शादी की वजह से नहीं खेल पाए थे तो ऐसे में टीम के चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया था। इसके बाद विजय शंकर श्रीलंका में खेली गई निदाहास ट्रॉफी में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। निदाहास ट्रॉफी में विजय शंकर ने पांच मैच में तीन विकेट चटकाए थे। हालांकि उन्हें निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बल्लेबाज़ी का मौका मिला था, लेकिन उस मैच में वो 17 रन बनाकर आउट हो गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N7cjau

कोई टिप्पणी नहीं