Breaking News

पार कर दी गुस्से की हद, जेल में काट डाला अपना लिंग, मच गया हडकंप


राजस्थान के बाड़मेर जिला कारागाह में बंद एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट देने से हडकंप मच गया। गुप्तांग काटने से लहुलुहान कैदी हसन खान को बाडमेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी गुप्तांग पर ब्लेड से काटने के गहरे घाव है तथा फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिला कारागाह में बंद हसन खान निवासी गडरारोड ने रविवार को जेल प्रशासन से खफा होकर ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। कैदी के लिंग काटने की पर शेष कैदियो में हडकंप मच गया और उन्होंने जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। कैदियों से मिली जानकारी के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कैदी द्वारा गुप्तांग के काटने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M8Iq96

कोई टिप्पणी नहीं