Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है उत्तम संयोग, भूलकर भी न करें ये काम


भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार यह 2 और 3 सितंबर को है। इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है जो द्वापर युग में कृष्ण के जन्म के समय बना था। इसलिए इस दिन पूजा के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा- इस दिन अगर आप दूसरों को नुकसान पहुंचाते है तो इसका तीन गुना पाप भी आपको भोगना पड़ता है। इसलिए जन्माष्टमी पर कोई बुरा काम न करें।- कहा जाता है इस दिन कान्हा की पुरानी मूर्ति की पूजा भी करनी चाहिए। - जन्माष्टमी के व्रत को व्रतराज भी कहा जाता है। इस दिन घर में शांति और सदभाव बनाए रखने के लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसलिए विवाद कलह से दूर रहें।- विष्णु पुराण के अनुसार इस दिन भगवान के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर होना चाहिए। बिना तुलसी के भगवान प्रसाद स्वीकार नहीं करते हैं।- जन्माष्टमी के सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दिन मांस, मछली और मदिरा का सेवन न करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C5UXu9

कोई टिप्पणी नहीं