मालदीव: गलत निर्देश मिलने की वजह से एयर इंडिया के विमान की निर्माणाधीन रनवे पर लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री
मालेः एयर इंडिया के एक विमान को मालदीव के माले वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गलती से लैंड करा दिया गया। दरअसल गलत निर्देश मिलने के कारण विमान को ऐसे रनवे पर उतार दिया गया जो अभी निर्माणाधीन है। गलत लैंड होने से विमान के दोनों मुख्य टायर फट गए। जिसकी वजह से वह रनवे पर फंस गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 136 यात्री सवार थे। हांलाकि किसी यात्री को चोट लगने की कोई खबर नहीं है। इस घटना के बाद विमान को खींचकर पार्किंग में लगा दिया।
ये भी पढ़ेंः मालदीव पर सुबमण्यम स्वामी के बयान से केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ा
ऐसे हुआ हादसा
दरअसल माले वेलाना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का यह रनवे कुछ समय पहले ही तैयार हुआ था। यहां पर लाइट और सिग्नल भी लगाए जा चुके हैं। लेकिन अभी इस खोला नहीं गया है। माना जा रहा है कि कुछ जरुरी काम होने के बाद इस जल्द ही खोल दिया जाएगा। आरोप है कि जब विमान एयरपोर्ट पर पहुंचा तो चालक दल को गलत सूचना देने की वजह से पायलट निर्माणाधीन रनवे पर ही विमान को उतार दिया। विमान लैंड करते ही पायलट को अपनी गलती का आभास हुआ और वह यात्रियों के बचाव के लिए विमान को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Air India flight #AI263 landed at the nonoperational runway (under construction) at Male Velana International Airport in the Maldives: Flight24 pic.twitter.com/utL4XljH8D
— ANI (@ANI) September 7, 2018
केरल से मालदीव के लिए उड़ान भरा था विमान
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI263 केरल के तिरुअनंतपुरम से मालदीव के माले के लिए उड़ान भरी थी। विमान में कुल 136 यात्री सवार थे। गलत रनवे पर विमान उतरने से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन पायलट की सूझबूझ से यात्री बाल-बाल बच गए। फिलहाल विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M9i72q
कोई टिप्पणी नहीं