Breaking News

पेट्रोल-डीजल कीमतों ने उड़ाए सबके होश, आज हुआ इतना महंगा


भारत बंद आैर सरकार पर चौतरफा दबाव के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल मंगलवार को 33 पैसे महंगा होकर 90.33 रुपए हो गया। यह देशभर में सबसे ज्यादा रेट है। मुंबई में पेट्रोल 88.26 रुपए और दिल्ली में 80.87 रुपए पहुंच गया। दोनों शहरों में 14 पैसे का इजाफा किया गया। मुंबई में डीजल 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.47 और दिल्ली में 14 पैसे बढ़कर 72.97 रुपए हो गया।आंध्रप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव में 2 रुपए की कटौतीविपक्ष के बंद के बावजूद भी सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के मूड में नही है। हालांकि राजस्थान और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों ने अपने यहां वैट में कटौती कर आम जनता को थोड़ी राहत दी है। आंध्रप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के भाव में 2 रुपए की कटौती की गई है।राजस्थान सरकार ने घटाया 4 फीसदी वैट राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 4 फीसदी घटाया है।महाराष्ट्र पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट वसूलने वाले राज्यों में से एक है। इसी कारण यहां पर पेट्रोल और डीजल के भाव में भारी बढ़ोतरी दिखती है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर 38.11 फीसदी वैट है। डीजल पर ये राज्य 21.89 फीसदी वैट वसूलता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CKw9bG

कोई टिप्पणी नहीं