Breaking News

होटल के कमरे में मृत मिली मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती, अंदर से बंद था दरवाजा


बंगाल की मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के एक होटल में बुधवार सुबह मृत पार्इ गर्इं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में यह कहा जा रहा है कि पायल चक्रवर्ती ने आत्महत्या की है। दक्षिणी कोलकाता की पायल ने सिलीगुड़ी चर्च रोड के पास स्थित एक होटल में मंगलवार शाम चेक इन किया था। होटल के कर्मचारियों के मुताबिक वह गुरुवार सुबह गंगटोक के लिए रवाना होने वाली थीं। हालांकि उनके द्वारा बुधवार को होटल से निकलने जैसी कोई प्रक्रिया नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि वह जब से आई थीं तभी से उनका कमरा भीतर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया।पुलिस के आने पर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो पायल की लाश कमरे के अंदर मिली। वर्क फ्रंट की बात करें तो पायल ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया है और वह कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म गुड्डू की गन में भी पायल ने काम किया था। पायल अपकमिंग बंगाली फिल्म केलो में अहम किरदार निभाने वाली थीं। पायल चक्रवर्ती कोलकाता के नेताजी नगर में रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से वो अपने फिल्मी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं। होटल अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक पायल सिलिगुड़ी स्थित इस होटल में बीते मंगलवार को आई थीं।आपको बता दें कि पायल चक्रवर्ती का अपने पति से तलाक हो चुका था। उनको एक बेटा भी है। टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री सयानतानी गुहाथाकुर्ता ने उनकी निधन पर कहा है कि ‘मैं विश्वास नहीं कर सकती हूं कि वो अब नहीं हैं। मैंने उनके साथ एक फिल्म भी की है। वो बेहतरीन व्यक्तित्व की धनी महिला थीं और अपने काम के प्रति समर्पित थीं।’

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oPWv1P

कोई टिप्पणी नहीं