Breaking News

गणपतिपुले : यहां होती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी


इस समय देशभर में गणपति त्योहार की धूम मची हुई है। ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना रहें है तो इस फेस्टिवल सीजन महाराष्ट्र के खास समुद्री तट गणपतिपुले की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य की सीमाओं के अंतर्गत एक खूबसूरत बीच है, जहां पर्यटक और श्रद्धालु दोनों का आगमन होता है।मुंबई से 342 और पुणे से 324 कि.मी की दूरी पर स्थित गणपतिपुले, कोंकण तट पर स्थित एक महाराष्ट्र का एक छोटा सा नगर है, जो अपनी समुद्री आबोहवा और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। रोजाना यहां भारी संख्या में दूर-दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, भगवान गणेश किसी स्थानीय महिला द्वारा की गई टिप्पणी के कारण अपने मुल स्थान गुले से पुले आ गए थे। इस प्रकार इस नगर का नाम गणपतिपुले पड़ा।गणपतिपुले मुख्यत: अपने समुद्री तट के लिए जाना जाता है, देशभर से पर्यटक महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान यहां आना जरूर पसंद करते हैं। शहरी भीड़भाड़ से दूर यह तट आराम फरमाने के लिए एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां का साफ नीला पानी दूर से पर्यटकों को रोमांचित करने का काम करता है। गणपतिपुले कोई आम बीच नहीं है, बल्कि कई सारी एडवेंचर गतिविधियां इस तट को एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाने काम करती हैं। गणपतिपुले पैराग्लाइडिंग के लिए भी जाना जाता है। दूर-दूर से ट्रैवलर पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव लेने के लिए यहां पहुंचते हैं। गणपतिपुले पर्यटकों के साथ-साथ हर भारी संख्या में श्रद्धालुओं को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। तट के पास ही गणपति बप्पा का एक प्राचीन मंदिर मौजूद है, माना जाता है कि यह मंदिर 400 साल पुराना है। यहां विराजमान गणेश भगवान को पश्चिम का द्वारपालक माना जाता है, जो यहां की रक्षा करते हैं। मंदिर की वास्तुकला काफी ज्यादा प्रभावित करती है। यात्रा को धार्मिकता से जोड़ने के लिए आप यहां आ सकते हैं।गणपतिपुले राज्य के रत्नागिरि जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा कोल्हापुर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप भोक/रत्नागिरी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से रत्नागिरी राज्य के की छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pbyWAV

कोई टिप्पणी नहीं