Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: हरियाणा की शानदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई त्रिपुरा


हरियाणा ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के मुकाबले में त्रिपुरा को करारी शिकस्त दी। मैच में टॉस जीतकर त्रिपुरा पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन हरियाणा के धुरंधर गेंदबाजों के सामने टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं पार्इ आैर 47 ओवर में 171 रन पर ही सिमट गर्इ। जबकि हरियाणा ने 41.2 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की।रोमांचक रहा खेल हरियाणा के गेंदबाजों हर्षल पटेल ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए आैर राहुल तेवातिया ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके। हरियाणा की शानदार गेंदबाजी के बाद तूफानी बल्लेबाजी भी देखने को मिली। चैतन्य बिशनोई की अर्धशतकीय पारी बल्लेबाज चैतन्य बिशनोई (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी और हर्षल (41) की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर 41.2 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए आैर तीन विकेट से जीत दर्ज की। त्रिपुरा के बाद सिक्किम की हारत्रिपुरा की करारी हार के बाद पूर्वोत्तर के सिक्किम को भी हार का सामना करना पड़ा आैर बिहार की एेतिहासिक जीत हुर्इ। बिहार क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मो. रहमत उल्लाह ने सिक्किम के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 103 गेंदों पर ताबड़तोड़ 156* रन बनाए। वो रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 46 रन पर ऑल आउटरहमत की इस तूफानी पारी के दम पर बिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। सिक्किम को ये मैच जीतने के लिए 339 रन बनाने थे लेकिन बिहार के गेंदबाजों के सामने ये टीम धराशाई हो गई। सिक्किम की टीम 31 ओवर में सिर्फ 46 रन पर ऑल आउट हो गई और बिहार को 292 रन से बड़ी जीत मिली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y5pmn6

कोई टिप्पणी नहीं