Breaking News

विश्व पर्यटन दिवस पर इस महीने होगा सबसे खास कार्यक्रम


टूरिज्म एंड सिविल एविएशन डिपार्टमेंट, सिक्किम सरकार वेस्ट सिक्किम जिला प्रशासन तथा वेस्ट सिक्किम टूरिज्म सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर वेस्ट सिक्किम में पर्यटन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार का थीम टूरिज्म एंड डिजिटल ट्रांसफार्मेशन रखा गया है।यह जानकारी व‌र्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेशन कमेटी के उपाध्यक्ष कर्मा चोकी भूटिया ने कार्यकारी सदस्य रोशन लिंबू ने दी। उन्होंने सिलीगुड़ी में संवाददाताओं को बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से 26 व 27 सितंबर को सिक्किम के पेलिंग स्कूल के प्ले ग्राउंड पर आयोजित होने वाले व‌र्ल्ड टूरिज्म-डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह उद्घाटन 26 सितंबर को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में राज्य के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग भाग लेंगे। समारोह में पहुंचने वाले लोग माउंटेन बाइक साइकलिंग, बटरफ्लाई एंड बर्ड वॉचिंग, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले दिन मैराथन का आयोजन होगा। पेलिंग से चोकशाम तक 33 किलोमीटर के मैराथन का थीम आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर आधारित रहेगा। जबकि तीन से पांच किलोमीटर के मैराथन का थीम स्वच्छ भारत पर आधारित होगा। ताकि लोगों को स्वच्छता को बनाए रखें व आर्गेनिक खेती के प्रति जागरूक हो सकें। वेस्ट सिक्किम में कंचनजंघा नेशनल पार्क से लेकर तुब्दी, सांगाचोली समेत चार-चार ऐतिहासिक मोनेस्ट्री है। इसका सही ढंग से प्रचार नहीं होने से पर्यटक इन क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाते। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना था कि इस मौके पर विभिन्न जगहों से आने वाले टूर ऑपरेटरों के साथ पर्यटन के प्रमोशन को लेकर बैठक की जाएगी। इस मौके पर इस्टर्न हिमालयन ट्रावेल्स एंड टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के देवाशीष मित्र व पर्यटन उद्योग से जुड़े राज बसु समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NvhLZ3

कोई टिप्पणी नहीं