Breaking News

सोशल मीडिया पर नए अंदाज में वायरल हुआ गोल्डन गर्ल का वीडियाे


जकार्ता में हुए 18वें एशियन गेम्स में एक गोल्ड आैर दो रजत पदक जीतने के बाद गोल्डन गर्ल हिमा दास जब अपने गृह स्थान असम पहुंची तो वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हिमा का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। इन विशिष्ट लोगों के अलावा उनके स्वागत के लिए धाविका के किसान माता पिता रोंजित और जोनाली दास भी मौजूद थे।गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उड़न परी का स्वागत करने के लिए रेड कार्पेट बिदाया गया था, जिस पर ट्रैक बना हुआ था ।फिर से सोशल मीडिया पर छार्इं गोल्डन गर्लइसके बाद घर पहुंचने पर गांव वालों ने भी हिमा का जमकर स्वागत किया। इस मौके पर हिमा असमिया भाषा में गीत गाती और वाद्य यंत्र बजाती नजर आईं। हिमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने गांव के लोगों के साथ झूमती गाती नजर आ रही हैं।पदक जीतकर रातों रात स्टार बनी हिमाकुछ महीने पहले आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रातों रात भारत में स्टार बनने वाली हिमा ने जकार्ता-पालेमबांद एशियाई खेलों में बड़ी आशाओं के साथ पहुंचीं थीं। उन्होंने इन खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत सहित दो पदक हासिल किए। महिलाओं की 400 मीटर फर्राटा स्पर्धा में 50.59 सेकेंड का समय निकालते हुए उन्होंन रजत पदक हासिल किया। 200 मीटर रेस से बाहर होने के बाद नहीं हुर्इ निराशइसके बाद महिलाओं की 200 मीटर फर्राटा दौड़ में फाउल स्टार्ट की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस अपसेट के बाद हिमा निराश नहीं हुईं और उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले और महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत और स्वर्ण पदक हासिल किया। तीन पदक के साथ लौटीं घर इस तरह वो 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक से साथ देश लौंटीं। एयरपोर्ट से हिमा को खुली छत वाली कार में एयरपोर्ट से गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम पहुंचीं। जहां उन्होंने सबसे पहल उस ट्रैक का नमन किया जहां उन्होंने अपने करियर का आगाज किया था। हिमा ने इतने शानदार स्वागत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा, मैं हर किसी को उनके सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OwJplu

कोई टिप्पणी नहीं