Breaking News

अगर आप हैं लड़की तो भूलकर भी ना जाएं इन धार्मिक स्थलों पर, देखें ये वीडियो


इन धार्मिक स्थलों पर महिलाओं का जाना है वर्जित, सिर्फ पुरुषों को ही मिलती है इजाजतयहां महिलाओं का जाना वर्जितसमानता की जोर-शोर से बात करने वाले भारत देश की इससे बड़ी विडंबना क्या होगी की हमारे देश में स्त्री-पुरुषों में भेदभाव धार्मिक स्थलों पर भी होते हैं। सभी इंसान उस भगवान की संतान हैं फिर भी हमारे देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं। जहां पर स्त्रियों के प्रवेश पर रोक हैं। हम आपको भारत के ऐसे ही सात धार्मिक स्थलों के बारे में आपको बताएगें। जहां पर स्त्रियों का जाना मना हैं। पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु का सुप्रसिद्ध मंदिर हैं।भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में यह शामिल है यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक हैं। पद्मनाभ स्वामी मंदिर विष्णु-भक्तों की महत्वपूर्ण अराधना-स्थली हैं। यह पर महिलाओं का जाना मना हैं।सबरीमाला अयप्पा मंदिर सबरीमाला मंदिर श्री अयप्पा केरल के सबसे प्राचीन और भव्य मंदिरों में से एक हैं। अयप्पा मंदिर में देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। मगर इस मंदिर के अन्दर 10 से 50 साल की महिलाओं का जाना मना हैं।कार्तिकेय मंदिर राजस्थान का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर शहर वैसे तो ब्रह्माजी के एक मात्रा मंदिर के ​लिए प्रसिद्ध हैं, मगर यहां का कार्तिकेय मंदिर भी बहुत दर्शनीय हैं। इस मंदिर में भी महिलाओं को जाना मना हैं।मुक्तागिरी तीर्थ मुक्तागिरी तीर्थ मध्यप्रदेश राज्य के गुना शहर में है। यह जैनों का एक बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं। इस मंदिर में कोई भी महिला पाश्चात्य परिधान पहनकर प्रवेश नहीं कर सकती हैं वहां ऐसे पहनावे पर प्रतिबंध हैं।हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह बाबा हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह पूरे विश्व के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र हैं। इस दरगाह पर सभी धर्मों के लोग अपनी फरियाद पूरी होने के लिए बाबा से मन्नते मांगते हैं। ये दरगाह सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध हैं। बता दें कि इस दरगाह के सबसे भीतरी हिस्से में औरतों का प्रवेश वर्जित हैं।हजरत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा दिल्ली में स्थित हजरत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा सूफी काल का एक पवित्र दरगाह हैं। इस दरगाह में औरतों का प्रवेश मना हैं। इसके अलावा भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद में भी सूर्यास्त के बाद औरतों का जाना मना हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OKO57v

कोई टिप्पणी नहीं