Breaking News

बस इतने साल के होने के बाद आपको मिलने लेगेंगे एक लाख रुपए, जानिए कैसे


18 साल की उम्र होते ही यदि आपके बच्‍चे को एक लाख रुपए की रेगुलर इनकम होने लगे, तो इससे अच्‍छी बात दूसरी नहीं हो सकती है। लेकिन, यह सिर्फ सोचने से या बच्‍चे को पढ़ाने-लिखाने से ही नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि मां-बाप अपने जॉब या बिजनेस के शुरुआती दिनों में इस तरह की फाइनेंशियल प्‍लानिंग करें कि उनका बच्‍चा व्‍यस्‍क होते ही रेगुलर इनकम करने लगे।फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि मां-बाप की फाइनेंशियल प्‍लानिंग बच्‍चे को रेग्‍युलर इनकम कराने में काफी मददगार हो सकती है। निगम का कहना है कि निवेश के जरिए आप इतना कॉर्पस बना लेंगे जिससे कि बच्‍चे की उम्र 18 साल होने पर 1 लाख रुपए तक की रेग्‍युलर इनकम का स्रोत तैयार हो जाएगा।बच्‍चे की हायर एजुकेशन में भी मिलेगी मददनिगम का कहना है कि बच्‍चे की उम्र 18 साल होने पर यदि उसे हर माह 1 लाख रुपए तक की इनक होने लगेगी, तो हायर एजुकेशन के लिए मां-बाप को एजुकेशन लोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्‍चे की रेग्‍युलर इनकम से ही उसकी पढ़ाई आसानी से पूरी कराई जा सकेगी।यह है पहला तरीकाशादी के 1-2 साल बाद ही आमतौर पर बच्‍चे का जन्‍म होता है। यानी, शादी से लेकर उसके 18 साल का होने तक आपके पास 20 साल का समय होता है। इस समय के दौरान अगर आप हर माह 10 हजार रुपए का इन्‍वेस्‍टमेंट करें तो आसानी से यह लक्ष्‍य पाया जा सकता है।कैसे काम करेगी प्‍लानिंग- 10 हजार रुपए का हर महीने निवेश- 20 साल तक किया जाए इन्वे‍स्टमेंट- 20 साल तक किया जाए इन्वे‍स्टमेंट- 20 साल में आपका इन्‍वेस्‍टमेंट होगा 24 लाख रुपए- रिटर्न के रूप में आपको मिलेगा 73 लाख रुपयाकुल इन्‍वेस्‍टमेंट हो जाएगा करीब 79 लाख रुपएऐसे हो सकती है दूसरे तरीके से प्‍लानिंगशादी के दौरान हर कपल को गिफ्ट में सामानों के साथ नगदी मिलती है। आपको शायद जानकारी न हो,लेकिन अगर इस नगदी को अपनी इनकम टैक्‍स रिटर्न में दिखाया जाए तो यह टैक्‍स फ्री होती है। ऐसे में अगर इस गिफ्ट में मिले रुपयों में से 1 लाख रुपए का इन्‍वेस्‍टमेंट एक साथ कर‍ दिया जाए और फिर हर माह 9 हजार रुपए महीने के इन्‍वेस्‍टमेंट से भी इस लक्ष्‍य को पाया जा सकता है।कैसे काम करेगा दूसरा इन्‍वेस्‍टमेंट का प्‍लान- शुरुआत में करें 1 लाख रुपए का इन्‍वेस्‍टमेंट- फिर हर माह करें 9 हजार रुपए का इन्‍वेस्‍टमेट- 20 साल तक किया जाए इन्वे‍स्टमेंट- 20 साल में आपका इन्‍वेस्‍टमेंट होगा 22.60 लाख रुपए- रिटर्न के रूप में मिलेगा 74.20 लाख रुपया- रिटर्न के रूप में मिलेगा 74.20 लाख रुपयादो जगहों पर मिल सकता है 12 फीसदी रिटर्नदोनों तरह की प्‍लानिंग से आपके पास करीब एक करोड़ रुपए हो जाएगा। लेकिन आपके मन में सवाल होगा कि 12 फीसदी रिटर्न कहां मिलेगा। ऐसा रिटर्न दो जगहों पर पाया जा सकता है। लेकिन रिटर्न कहां मिलेगा,यह जानने से पहले बच्‍चे के नाम कैसे इन्‍वेस्‍टमेंट शुरू कर सकते हैं, यह जानना जरूरी है।पेरेंट की गार्जियनशिप में खुल सकता है बच्‍चे का इन्‍वेस्‍टमेंट अकाउंटपेरेंट की गार्जियनशिप में खुल सकता है बच्‍चे का इन्‍वेस्‍टमेंट अकाउंटइक्विटी म्‍युचुअल फंड देते हैं अच्‍छा रिटर्नइन्‍वेस्‍टमेंट के देश में कई विकल्‍प मौजूद हैं। इनमें एक तरीका म्‍युचुअल फंड भी है। यहां पर इन्‍वेस्‍टर को बैंक की तुलना में लगातार अच्‍छा रिटर्न मिल रहा है। अगर पांच साल का रिटर्न देखा जाए तो औसतन हर साल 30 फीसदी तक रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CfeNDn

कोई टिप्पणी नहीं