दिल के आकार सी खूबसूरत है ये झील, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ये वीडियो

दक्षिण भारत का तेलंगााना, देश का सबसे नया राज्य है, जिसका गठन साल 2014 में आंध्र प्रदेश के 31 जिलों को मिलाकर किया गया था । पर्यटन के लिहाज से दक्षिण का यह भूखंड काफी खास है, आप यहां अतीत से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ कई शानदार प्राकृतिक आकर्षणों को देख सकते हैं। यहां कई झीलें भी हैं। इसमें तेलंगाना की प्राचीन झीलों में आप हुसैन सागर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह झील दो जुड़वा शहर हैदराबाद और सिकंदराबाद को अलग करती है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। दिल के आकार सी दिखने वाली इस खूबसूरत झील का निर्माण 1563 में इब्राहिम कुली कुतुब शाह ने हुसैन शाह वाली के नाम पर करवाया था। 5.7 वर्ग किमी में फैली यह एक कृत्रिम झील है। इसे जलापूर्ति के लिए बनवाया गया था। झील के मध्य गौतम बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा भी मौजूद है, जो यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है। आप यहां आसपास लुंबीनी पार्क, बिड़ला टेंपल भी देख सकते हैं। शहर की भागदौड़ से दूर एक सुकून भरा समय बिताने के लिए यह एक आदर्श जगह है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IiQofv
कोई टिप्पणी नहीं