Breaking News

फैमिली टूर के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये हिल स्टेशन, एक बार जरूर बनाएं प्लान


मुंबई से 148 कि.मी की दूरी पर स्थित पुणे महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध और विकसित शहरों में गिना जाता है। यह राज्य का दूसरा बड़ा शहर है, जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। पर्यटन के लिहाज से यहां कर्इ खास स्थल मौजूद हैं। जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर के लोग आते हैं। आज हम आपको पुणे के पास के कुछ चुनिंदा हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं। लवासालवासा पुणे से 57 किमीं दूरी स्थित एक हिल स्टेशन है। पर्यटन के लिए यह हिल स्टेशन काफी ज्यादा मायने रखता है। आपको यहां शानदार होटल, शॉपिंग मॉल्स आदि आसानी से दिख जाएंगे। अपनी आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ यह पर्वतीय शहर टूरिस्टों को काफी ज्यादा आनंदित और मनोरंजित करने का काम करता है। लवासा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप फैमिली टूर के साथ दोस्तें के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई तरह की एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं। पंचगनीलवासा के अलावा पुणे से 101 कि.मी की दूरी पर स्थित पंचगनी हिल स्टेशन टूर का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तल से 1,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचगनी, महाबलेश्वर के निकट एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां अंग्रेज समर वेकेशन मनाने आते थे। यहां के मनमोहक वातावरण और शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए यहां साल भर दुनिया भर के लोग आते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।लोनावलाआप पुणे से 66 कि.मी की दूरी का सफर तय कर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक लोनावला आ सकते हैं। लोनावाला पुणे और मुंबई के सबसे निकटवर्ती वीकेंड गेटवे में गिना जाता है, जहां की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां की खूबसूरत कई ज्यादा बढ़ जाती है। लोनावाला के आसपास कई वाॅटर फाल्स, झील और शानदार पहाड़ियों मौजूद हैं। यह पहाड़ी स्थल एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी खास मना जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OMLnON

कोई टिप्पणी नहीं