Breaking News

आर्मी ने मेजर गोगोई को पाया दोषी, हो सकता है कोर्ट मार्शल!


जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्मी अधिकारी मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ जांच में उनके दोषी साबित होनी की संभावना है। गोगोई 23 मई को श्रीनगर के एक होटल में स्थानीय महिला साथ नजर आए थे। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (COI) का गठन किया गया। COI अब इस मामले में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को बताया कि COI ने अपनी रिपोर्ट XV कॉर्प्स को भेज दी है आैर गोगोई को कम से कम दो मामलों दोषी ठहराया गया। इनमें ड्यूटी के समय अपने क्षेत्र से दूर रहना शामिल है।श्रीनगर कोर्ट ने गोगोर्इ के खिलाफ कोर्इ मामला नही बनायाएक ब्रिगेडियर की अध्यक्षता गठित की गई COI ने मामले में आरोपी मेजर गोगोई का बयान दर्ज किया। संबंधित दस्तावेजों की जांच के अलावा अन्य आर्मी अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए गए। इससे पहले 31 मई को, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर अदालत को अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि गोगोई के खिलाफ कोई मामला नहीं बनाया गया है। क्योंकि होटल के मालिक और लड़की ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई है।सीओआई ने की अधिकारी ने सिफारिशसूत्रों ने बताया कि सीओआई जांच में मेजर जनरल स्तर के अधिकारी ने सिफारिश की है और XV कॉर्प्स कमांडर की मंजूरी का इंतजार है। XV कॉर्प्स कमांडर की मंजूरी की अभी समय-सीमा तय नहीं है, लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है।अधिकारी आर्मी एक्ट के तहत तय करेंगे आराेप XV कॉर्प्स कमांडर की मंजूरी के बाद सेना के अधिकारी आर्मी एक्ट के मुताबिक अधिकारी के खिलाफ आरोप तय करेंगे। इसमें अधिकारी दोषी को दंडित करने के अलावा उसका कोर्ट मार्शल भी कर सकते हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि COI ने अभी अपनी जांच पूरी नहीं की है। क्योंकि कानूनी जांच का भी इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने इ से लेकर कोर्इ टिप्पणी नहीं की हैं।तो मेजर गोगोर्इ इसलिए रहे विवादों में बता दें कि 26 मई को आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने पहलगाम में कहा था, अगर मेजर गोगोई ने कुछ गलत किया है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें सजा दी जाएगी। सजा भी ऐसी हो होगी जो एक उदाहरण बन जाएगा। पिछले साल मेजर गोगोई ने एक नागरिक को जब ह्यूमन शील्ड के रूप में जीप से बांधा तब आर्मी चीफ ने उनका समर्थन किया था। उन्हें पुरस्कार भी दिया गया लेकिन ये मामला विवादों में आ गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NvXS3T

कोई टिप्पणी नहीं