Breaking News

इस खिलाड़ी ने भारत को दिलाया था गोल्ड, कैंसर के इलाज के नहीं थे पैसे, गंभीर ने की थी मदद


मणिपुर ने देश को बहुत से बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। जिनमें मैरी कॉम (मुक्केबाजी), कुंजारानी देवी (वेटलिफ्टिंग), डिंको सिंह (मुक्केबाजी), रैंडी सिंह (फुटबॉल) शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हिन्दुस्तान का बेस्ट मुक्केबाज माना जाता है। भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक नगांगो डिंको सिंह जिनके जीवन पर आधारित फिल्म बनने पर चर्चाएं हाे रही है। इलाज के नहीं थे पैसे, गंभीर ने की थी मदद ताे आपको बता दें कि अाज जिनके जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है एक समय एेसा था जब डिंको के पास अपना इलाज कराने का पैसा नहीं था। उस समय उनकी मदद न तो सरकार ने की थी आैर न ही खेल संस्था ने। उस समय उन्होंने अपना घर बेंच कर अपना इलाज करवाया था। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर डिंको की ममद के लिए आगे जरूर आए थे। गंभीर ने 1998 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह की आर्थिक मदद की, लेकिन उन्होंने राशि का खुलासा नहीं किया।गंभीर ने डिंको की मदद करने के अलावा अन्य लोगों से भी उनकी मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए जनता से ट्विटर पर अपील की है। दरअसल, पूर्व बॉक्सर डिंग्को सिंह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल 2017 में डाॅक्टर की रिपोर्ट से पता चला कि उनका लगभग 70 फीसदी गुर्दा खराब हो चुका है। जिसके बाद उन्हें कैमियोथेरेपी की जरूरत हुई। लेकिन वित्तीय हालत ठीक ना होने से वह इस खर्च को उठाने में असमर्थ थे। इलाज के दौरान डिंको की पत्नी ने बताया था कि इलाज पर अभी तक 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और अब उन्हें चिंता है कि आगे इलाज कैसे होगा। इसके बाद खेल मंत्री विजय गोयल ने यह ट्वीट किया था कि खेल मंत्रालय इस मुक्केबाज की मदद करेगा।डिंकाे के जीवन पर बनेगी फिल्मबता दें कि मुक्केबाज मैरी काॅम के बाद अब बाॅक्सर चैम्पियन डिंको सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म बनने पर चर्चाएं तेज है। इस फिल्म में मुख्यमं भूमिका में बाॅलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर होंगे। मीडिया को दिए गए एक बयान में उन्होंने इस बात की पुष्टि की। शाहिद ने बताया कि वे बाॅक्सिंग चैम्पियन की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडलपूर्व बॉक्सर डिंको सिंह ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस फिल्म डायरेक्शन एयरलिफ्ट और शेफ जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2019 में शुरू होगी। बता दें कि मणिपुर के रहने वाले डिंको सिंह ने पहली बार एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oukxPQ
via

कोई टिप्पणी नहीं