सोशल मीडिया पर ये लड़की पोस्ट करती थी बोल्ड तस्वीरें, एक गलती से हुआ बुरा हाल

सेल्फी का क्रेज लोगों पर इस तरह हावी है कि इसके चलते वे कभी-कभी मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड की मैनचेस्टर सिटी में रहने वाली 25 साल की पेरिस कोनोली के साथ।चार साल के बेटे की मां पेरिस ने फरवरी महीने में एक सेल्फी सोशल मीडिया में शेयर की थी। बेडरूम में ली गई इस सेल्फी में कैनबिस (नशीला पदार्थ) के पौधे भी नजर आ रहे थे।पेरिस की इस सेल्फी पर किसी की नजर पड़ गई और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने सेल्फी देखने के बाद ही पेरिस के घर पर रेड मार दी और देखा कि बेडरूम में कैनबिस के 16 पौधे के गमले थे। इसके अलावा बेडरूम से ड्रग्स के पैकेट भी बरामद हुए।इसके बाद पेरिस को अरेस्ट कर लिया गया, जिसकी सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेरिस ने दलील दी कि उसके पति एक मामले में तीन साल से जेल में हैं। ऐसे में अगर कोर्ट ने उन्हें (पेरिस) भी जेल की सजा सुनाई तो उनके चार साल के बेटे का ध्यान रखने वाला कोई नहीं होगा। पेरिस की इस दलील को ध्यान में रखते हुए कोर्ट उन्हें सिर्फ 16 महीनों तक करीब 180 घंटे अनपैड सामाजिक काम करने की सजा सुनाई गई है। यह काम वे एक स्कूल में करेंगी।बता दें कि पेरिस का इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॉट सेल्फी से भरा पड़ा है। पेरिस खुद को टीवी सेलिब्रिटी किम कदार्शियन मानती थीं। वे उन्हीं की अंदाज में फोटोशूट करवाती थीं।ड्रग्स की आदी पेरिस सेल्फी की इतनी क्रेजी हैं कि रोजाना अपनी कोई न कोई सेल्फी सोशल मीडिया में शेयर करती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oJJ3g1
कोई टिप्पणी नहीं