असम में भारी बारिश से बाढ़, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सरकार से नहीं मिल रही मदद

केरल के बाद पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ की आपदा का सामना कर रहे हैं। यहां पर भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिस कारण लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैंं। असम के कर्इ गांव भारी बारिश के कारण डूब गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
असम में आई बाढ़ के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से हमे किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है। बाढ़ की वजह से हमारा जीवन बेकार हो गया है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की मदद सरकार की ओर से नहीं पहुंची है।बता पूर्वोत्तर का खतरा अभी न तो कम हुआ हे आैर न ही टला है क्योंकि माैसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आज भी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के शहरों में भारी बारिश की संभावना है।Assam: Heavy rainfall in Chirang has led to heavy flooding in the villages near Makra river. Locals say,"we have been devastated by the flood and we haven't received any help from the goverment. I urge govt to help us." pic.twitter.com/9jyQJDJEOj
— ANI (@ANI) 11 September 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MnjMBU
कोई टिप्पणी नहीं