Breaking News

इसी महीने में लॉन्च होगी ये शानदार क्रूजर बाइक, फीचर्स और माइलेज जानकर तुरंत करेंगे बुक

नई दिल्ली: बाइक बाजार में सितंबर में बड़ा धमाका होने वाला है ।DSK Hyosung भारत में अपनी नई बाइक Mirage 250 को लॉन्च करने जा रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी इस नई क्रूजर बाइक को Aquila 250 क्रूजर के रिप्लेसमेंट के तौर पर मार्केट में उतार रही है।

जाम के जंजाल से मिलेगी मुक्ति, अब भारत के आसमान में उड़ेंगी uber की टैक्सी

दरअसल अकीला 250 क्रूजर बाइक को भारत में बहुत अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला था जिसकी वजह से कंपनी को ये बाइक बंद करना पड़ा। नई Hyosung मिराज 250 क्रूजर में अर्बन और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसके कुछ डिजाइनिंग एलिमेंट्स को चेंज किया है, इसमें सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलईडी टेल लाइट भी होगी। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा और इसके अलावा हैंडलबार पर छोटे ‘काउ हॉर्न’ दिखेंगे जो अन्य बाइक से इसे अलग बनाते हैं।

केवल 100 रुपए में मिल जाएगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक

इंजन- इंजन की बात करें तो बाइक में 250cc V-twin इंजन मिलेगा जोकि 9000 आरपीएम पर 25.8 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 21.7Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा बाइक में 19 इंच का फ्रंट व्हील और और 16 इंच का रियर व्हील मिलेगा। वही ब्रेकिंग के लिए बाइक में 300mm फ्रंट ***** और ड्यूल चैनल एबीएस यानी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

मात्र 3999 रूपए में मिल रहा है honda का ये 45000 रूपए वाला शानदार स्कूटर, जानें पूरा ऑफर

इसके अलावा इस बाइक में भारत की सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है।बाइक में टेलिस्कॉपिक फोर्क और ट्विन शॉर्क अब्जॉर्बर्स होंगे। Hyosung Mirage 250 बाइक को भारत में CKD के तौर पर इम्पोर्ट किया जायेगा।भारत में इसे लोकली असेंबल भी किया जाएगा।

एक लीटर में 95 किमी चलती हैं ये बाइक्स, कीमत सिर्फ 31000 रूपए

कीमत-भारत में इस बाइक की कीमत 3 लाख के आस पास होने की उम्मीद की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C6soNe

कोई टिप्पणी नहीं