प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर बिहार का कैमूर, एक बार जरूर जाएं

भारत का पूर्वी राज्य बिहार, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध माना जाता है। यहां आप आज भी प्राचीन स्थल, शहर और सरंचनाओं को देख सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह राज्य किसी खजाने से कम नहीं। आज हम आपको प्रकृति के बेहद करीब स्थान कैमूर के बारे में बताने जा रहे हैं। कैमूर कुदरती रूप से काफी खास माना जाता है। वर्तमान में यह बिहार राज्य का एक जिला है, जिसका गठन 1993 में किया गया था। कैमूर भ्रमण की शुरूआत आप यहां की कैमूर पहाड़ी श्रृंखला से कर सकते हैं। लगभग 483 कि.मी में फैली ये पहाड़ियां विंध्य रेंज के पूर्वी भाग का हिस्सा हैं। कैमूर श्रृंखला मध्यप्रदेश के जलबलपुर से लेकर बिहार के सासाराम तक फैली हुई हैं। कैमूर की पहाड़ियां कई प्राकृतिक आकर्षणों का घर भी हैं, जहां आप कई जलप्रपातों को भी देख सकते हैं। बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने का यह एक आदर्श विकल्प है। अगर आप शहर की व्यस्त जिंदगी से तंग आ गए हैं, तो यहां आकर कुछ समय प्रकृति के साथ बिता सकते हैं।कैमूर में आप करकर जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। पर्यटक यहां बोटिंग, स्विमिंग, फिशिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कैमूर वन्यजीव अभयारण्य, तेलहार कुंड, एकमां मुंडेश्वरी मंदिर इत्यादि जगहें घूम सकते हैं। जो प्रकृति के काफी करीब है। कैसे जाएंदिल्ली से कैमूर जाने के लिए कई ट्रेनें हैं। जिससे आप आसानी से कैमूर पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जाने में आपको करीब 12 घंटे का समय लगेगा। वहीं हवाई जहाज से जाने के लिए आपको वाराणसी हवाई अड्डा पहुंचना होगा। यहां से कैमूर की दूरी मात्र 87 किलोमीटर है।कहां ठहरेंकैमूर में ठहरने के लिए मिडियम रेंज के कई होटल हैं। जहां आप ठहर सकते हैं। आप चाहें तो वाराणसी में होटल बुक कर सकते हैं। यहां रुकने के लिए आपको हटल्स की बेहतर रेंज मिल जाएगी। यहां से आप बस या टैक्सी से कैमूर पहुंच सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wJhszg
कोई टिप्पणी नहीं