कटरीना कैफ के घर पर उनके दीवाने का हुआ कुछ ऐसा हाल

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को अपने घर आने का न्यौता दिया था, लेकिन रियल लाइफ में यह सब होना वाकई एक सपना जैसा ही है। एक फैन को उनके घर तक पहुंचना काफी महंगा पड़ गया।शनिवार को एक फैन को कटरीना का पीछा करना काफी महंगा पड़ गया। SpotboyE.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना का अपने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट था और जब वह लौट रही थीं तो उनके एक फैन की नज़र उनपर पड़ गई। उस फैन ने कटरीना के घर तक उनका पीछा किया और यहां तक कि जब कार अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के अंदर जा रही थी, तब भी उन्होंने वहां से वापस लौटने को तैयार न था और उनसे साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद करता रहा। वह वहां खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।तभी कैट के ड्राइवर ने आकर उसे एक जोर का थप्पड़ मार दिया और जाने को कहा। ड्राइवर की इस हरकत से फैन रो पड़ा और वहां से चला गया।हालांकि, बॉलिवुड फैन्स अक्सर ही स्टार्स के साथ अपने इस दायरे का ध्यान नहीं रखते। कटरीना फिलहाल सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रहीं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कटरीना अपने फैन्स को न्यौता देती दिख रही थीं। उन्होंने लिखा था, मैं जल्द ही नया घर खरीद रही हूं, यदि मैं आपको अपने घर का पता दूं तो क्या आप मेरे घर आएंगे? इसके बाद तो यह पोस्ट जबरदस्त वायरल हुआ और इसपर लाइक और कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NbsSGd
via
कोई टिप्पणी नहीं