Breaking News

एशियन गेम्स के इतने बड़े फैन हैं ये दंपत्ति कि बच्चे के साथ कर दिया कुछ ऐसा


इंडोनेशिया में एक दम्पत्ति ने अपने देश में जारी 18वें एशियाई खेलों को यादगार बनाने के लिए अपने नवजात बच्ची का नाम एबीदा एशियन गेम्स रखा है।बीबीसी के मुताबिक अबीदा एशियन गेम्स का जन्म इस महीने की शुरुआत में हुआ था। दम्पत्ति पालेमबांग में रहते हैं, जो जकार्ता के साथ एशियाई खेलों का सहमेजबान है।बच्ची के पिता योर्डियाना डैनी ने कहा, हमने बच्चे का पहला नाम रख दिया था लेकिन नाम का अंतिम शब्द नहीं सूझ रहा था। इसके बाद हमने इसके नाम के साथ एशियन गेम्स जोडऩे का फैसला किया।डैनी और उनकी पत्नी चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने नाम से ही प्रेरणा लेते हुए खेलों में देश का नाम रोशन करे। मां वेरा ने कहा, अगर उसमें प्रतिभा होगी तो वह जरूर अपने ही नाम से प्रेरणा लेते हुए देश का नाम रौशन करेगी। हमारा देश बैडमिंटन में अच्छा है और हम तो यही चाहेंगे कि हमारी बेटी इस खेल में आगे जाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pxdod1

कोई टिप्पणी नहीं