दुर्गा पूजा के पहले राज्य में फैलायी जायेगी ब्लू व्हेल को लेकर जागरुकता

देशभर में जानलेवा खतरनाक गेम ब्लू व्हेल के कारण कई लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शक्तिगढ़ सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी पूजा के उद्घाटन से पहले इस गेम के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु रैली का आयोजन करेगी।चतुर्थी के दिन सुबह उक्त रैली निकाली जायेगी। मारक खेल ब्लू व्हेल को लेकर जागरुकता फैलाने के लिये रैली में एक टैबलो भी होगा। हेलमेट पहनकर कई युवक बाइक रैली निकालेंगे।सुबह 9 बजे एनजेपी थाने के सामने से यह रैली शुरू होकर शक्तिगढ़ में संपन्न होगी। उसी दिन शाम को पूजा मंडप का भी उद्घाटन होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MGXLhn
कोई टिप्पणी नहीं