Breaking News

प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाईवे पर रोका मुख्यमंत्री का काफिला, जमकर किया प्रदर्शन


ऑल असम स्‍टूडेंट्स यून‍ियन (आसू) ने एनएच-37 की बदहाल स्‍थ‍ित‍ि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एनएच-37 एक घंटे के ल‍िए बंद रखा। नेशनल हाइवे को उस वक्‍त बंद रखा गया, जब वहां से असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का काफ‍िला गुजरने वाला था। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि गड्ढों से भरे नेशनल हाइवे को दुरुस्‍त किया जाए। बदहाल एनएच-37 पर कई हादसे भी हो चुके हैं, इसके बावजूद सड़क की मरम्‍मत नहीं की जा रही है। इससे गुस्‍साए छात्रों ने हाइवे बंद करके जोरदार प्रदर्शन क‍िया। बता दें कि सीएम सर्बानंद सोनोवाल को सुबह के समय छबुआ के न‍िकट ब‍िंधाकोटा मुलुक गांव का दौरा करना था। प्रदर्शन के कारण मार्ग बंद होने से उन्‍हें अपने दौरे का समय बदलना पड़ा और दोपहर को वह न‍िरीक्षण पर पहुंचे। आसू के ड‍िब्रूगढ़ जिले के जनरल सेक्रटरी संकर ज्‍योत‍ि बरुआ ने कहा, सीएम द्वारा नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर ड‍िवेलपमेंट कॉर्पोरेशन ल‍िम‍िटेड (एनएचआइडीसीएल) को सड़क की मरम्‍मत कराने के आदेश जारी जारी हुए थे, मगर अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई। इससे बड़ी शर्म की बात और क्‍या होगी? बता दें कि 5 जुलाई को सीएम सर्बानंद सोनोवाल ड‍िब्रूबढ़ के दौरे पर आए थे, तब उन्‍होंने एनएचआइडीसीएल के अध‍िकार‍ियों को एनएच-37 की मरम्‍मत के ल‍िए 30 घंटे का समय द‍िया था। इसके बावजूद हाइवे की स्‍थ‍ित‍ि अब तक नहीं सुधरी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oHtwxt

कोई टिप्पणी नहीं